लालगंज में बारावफात पर गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज, प्रतापगढ़। बारावफात के अवसर पर लालगंज क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अमन, शांति, मोहब्बत और भाईचारे की दुआ मांगी।
जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल रहे। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। नगर पंचायत की ओर से जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई।
रामपुर बावली, जलाशेरगंज, रानीगंज कैथौला सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बारावफात के कार्यक्रम आयोजित किए गए।












