रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक को छात्राओं ने बांधी राखी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सुरक्षा और आत्मीयता की मिसाल देखने को मिली।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी, प्रतापगढ़ की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
इस अवसर पर छात्राओं ने स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के भाव को व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा गरिमा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
ऐसे आयोजन पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करते हैं तथा सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देते हैं।












