मंगापुर में मिनी स्टेडियम व सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण

मंगापुर में मिनी स्टेडियम व सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण

संवाददाता — सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। मंगापुर में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम एवं सीसी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण जिला पैक्स-फेड के जेई श्री जे.पी. श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति और मौके की स्थिति की जानकारी ली।

जेई ने संबंधित लोगों से निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने तथा आगामी प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। प्रतापगढ़ में ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियमों के निर्माण की योजनाएं पहले भी संचालित रही हैं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें