नहर में डूबे युवक के परिजनों से मिले राजा भैया, बंधाया ढांढस

नहर में डूबे युवक के परिजनों से मिले राजा भैया, बंधाया ढांढस

 संवाददाता बृजेंद्र शर्मा  बिहार/प्रतापगढ़। शारदा सहायक नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत की सूचना पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

राजा भैया ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उनके घर पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल कुमार सिंह ‘डब्बू सिंह’, दिलीप मिश्रा, आशीष यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें