सरकारी एवं डिफेंस आवासीय कॉलोनियों तथा उनसे जुड़े सर्वेंट क्वार्टरों में पीएनजी कनेक्शन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना:जिलाधिकारी मेंघा रूपम

सरकारी एवं डिफेंस आवासीय कॉलोनियों तथा उनसे जुड़े सर्वेंट क्वार्टरों में पीएनजी कनेक्शन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना:जिलाधिकारी मेंघा रूपम

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 27 अगस्त, 2026 जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने सरकारी एवं डिफेंस आवासीय कॉलोनियों तथा उनसे जुड़े सर्वेंट क्वार्टरों में पीएनजी कनेक्शन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना के संबंध में बताया कि सीनियर इंजीनियर, आई.जी.एल. पी.एन.जी. प्रोजेक्ट एण्ड एक्यूजिशन इंस्टीट्यूशनल इंचार्ज मूल चन्द गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार की सरकारी आवासीय कॉलोनियों को पी.एन.जी. में परिवर्तित करने की पहले के अनुरूप, इन्द्रप्रस्थल गैस लिमिटेड ने केन्द्र/राज्य सरकार के कर्मचारियों के क्वार्टरों और कार्यालय एवं अर्धसैनिक कॉलोनियों/कर्मचारी क्वार्टरों के लिए एक सीमित अवधि की प्रचार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, प्रत्येक पी.एन.जी. कनेक्शनके लिए रू0 6,000/- की मीटर सुरक्षा जमा राशि (एम.एस.डी.) में 100 प्रतिशत छूट 3 महीने की अवधि के लिए अर्थात 17.09.2026 तक दी जायेगी। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, सम्बन्धित संगठन को योजना की वैधता अवधि के दौरान आई.जी.एल. के. साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.) हस्ताक्षरित करना होगा। उक्त के कियान्वयन हेतु निम्नानुसार अनुरोध किया गया-

1. उन कॉलोनियों/कर्मचारी क्वार्टरों की सूची, जहाँ पी.एन.जी. के बुनियादी ढांचे को विकसित या विस्तारित करने की आवश्यकता है।

2. सभी कॉलोनियों/कर्मचारी क्र्वाटरों का फ्लैटवार विवरण, जिसमें आवास इकाईयों की संख्या, कॉलोनी का नाम, पूरा पता आदि सम्मिलित हो।3. आई.जी.एल. के साथ समन्वय के लिए जिम्मेदार सम्बन्धित अधिकारियों अधिकृत व्यक्तियों का विवरण, उनके दूरभाष नम्बर और ई-मेल आई.डी. सहित।उक्त के क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों/ अधिकृत व्यक्तियों द्वारा वांछित सूचना इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सम्बन्धित सीनियर इंजीनियर मूल चन्द गुप्ता के मोबाईल नं0- 9650827788 व ई-मेल आई. डी.moolchand. gupta@ igl.co.in पर उपलब्ध करा सकते हैं। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया