मंडलीय निरीक्षक श्री कुलदीप भारद्वाज, ने किया सूचना विभाग का निरीक्षण, किया संतोष व्यक्त

मंडलीय निरीक्षक श्री कुलदीप भारद्वाज, ने किया सूचना विभाग का निरीक्षण, किया संतोष व्यक्त

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 27/08/2026 मण्डलायुक्त महोदय मेरठ मण्डल, मेरठ के निर्देश के क्रम में श्री कुलदीप भारद्वाज, मंडलीय निरीक्षक, राजकीय कार्यालय मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कार्यालय गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलीय निरीक्षक ने पाया कि जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर पर्याप्त नियंत्रण एवं कुशल नेतृत्व है। इसके अतिरिक्त कार्यालय में आने वाली आम जनता एवं पत्रकारों से डीआईओ और उनके कर्मचारियों का कुशल व्यवहार रहता है। कार्यालय में साफ—सफाई, सुन्दरता, स्वच्छता पाई गई।

कार्यालय अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से किया जा रहा हैं। कार्यालय में मुख्य रूप से स्टाफ की कमी देखने को मिली। जिसके सम्बंध में मण्डलायुक्त महोदय एवं सम्बंधित प्रशासनिक सुधार विभाग, लखनऊ को पत्र प्रेषित किया जायेगा। इसके साथ ही मो0इदरीस उर्दू अनुवादक को कार्यालय पंजिकाएं और अन्य शासकीय अभिलेखों को सदैव अध्यावेदित (अपडेट) रखने हेतु सुझाव दिए गए।इस दौरान कार्यालय में श्री राकेश कुमार, श्री रवि कुमार सहित मीडिया बन्धु भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें