भागीरथ स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ को बांधी राखी

भागीरथ स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ को बांधी राखी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा संचालित भागीरथ स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने विकास भवन पंहुच कर मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें राखी बांधी। संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं ने मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ को भाई मानकर उनका टीका किया और कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा का संदेश दिया।संस्थान की प्रवक्ता अदिति जैन संग बच्चे सुबह विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारीके ऑफिस पंहुचे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सीडीओ कुमार सौरभ का टीका कर उनको राखी बांधी और मिठाई खिलाई। बच्चों ने अपने हाथों से बनाये हैंड-क्राफ्ट सामान भी उन्हें भेंट किये। मुख्य विकास अधिकारी ने भी बच्चों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें गिफ्ट दिए। कार्यालय में बच्चों के पहुंचने से माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया।कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास एवं अपनत्व की भावना विकसित करना था। बच्चों ने अपनी मासूमियत और स्नेह से रक्षाबंधन के पर्व को अधिकारियों के लिए भी यादगार बना दिया।इस ख़ास मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान अवसर, सम्मान तथा स्नेह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और समाज में समावेशिता का संदेश मजबूत होता है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही