गौतम बुद्ध नगर, 27 अगस्त 2026,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद –खेल की बात PM के साथ’

गौतम बुद्ध नगर, 27 अगस्त 2026,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद –खेल की बात PM के साथ’

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर के शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटियास विश्वविद्यालय, सिंबायोसिस विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टी ट्यूशंस में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन से हुआ। इसके उपरांत आयोजित ‘युवा संवाद’ में विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं, स्पोर्ट्स आइकॉन्स तथा एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने खेलों के विकास, खेल अवसंरचना, प्रतिभा संवर्धन, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।संवाद के दौरान प्रतिभागियों से पांच प्रमुख विषयों—देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना, वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी, विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा—पर फीडबैक प्राप्त किया गया। इन सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर संकलित कर खेल नीति, युवा नीति एवं अन्य संबंधित सरकारी नीतियों में आवश्यक सुधारों हेतु विचार किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं एवं स्पोर्ट्स आइकॉन्स को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। शारदा विश्वविद्यालय से समृद्धि त्रिपाठी (फुटबॉल), प्रकृति शर्मा (फेंसिंग) एवं आर्यन (कुश्ती), सिंबायोसिस विश्वविद्यालय से आकांक्षा सिंघल (टेबल टेनिस), साविनी मित्तल (शूटिंग), साकेत (बास्केटबॉल), विपिन (कुश्ती) एवं अनीश राज (अंतरराष्ट्रीय स्केटर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से स्पोर्ट्स आइकॉन्स अंतुल (कुश्ती), मेहक (टेबल टेनिस) एवं अरमान (वॉलीबॉल) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। गलगोटियास विश्वविद्यालय से श्री सचिन एवं श्री प्रतीक (कुश्ती) विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गलगोटियास विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नितिन कुमार गौर तथा शारदा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विवेक कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही MY Bharat के उप निदेशक श्री शिवेंद्र सिंह, गलगोटियास विश्वविद्यालय से एनएसएस अधिकारी डॉ. अखिलेश पाण्डेय, द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से निदेशक डॉ. संगीता मंगेश एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. ममता भारद्वाज, शारदा विश्वविद्यालय से डॉ. प्रमोद कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शांति नारायणन, तथा सिंबायोसिस विश्वविद्यालय से डॉ. सी. जे. रावंडाले, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) के. एस. मेहर एवं खेल अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) अरुण नेगी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन ‘नशामुक्त युवा’ की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।ल

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही