रक्षाबंधन की भीड़ में गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

रक्षाबंधन की भीड़ में गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान भीड़ में गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची इनाया को सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में निजाम हनीफ, निवासी इस्लामनगर चमन कॉलोनी, अपनी 4 वर्षीय बेटी इनाया के साथ डासना से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन/नया बस अड्डा पहुंचे थे। ऑटो का किराया देते समय अत्यधिक भीड़ के कारण बच्ची उनसे बिछड़ गई। सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को रेड मॉल के सामने से सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया।

भावुक पिता ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए अपनी बेटी से पुलिसकर्मियों को राखी बंधवाने की इच्छा व्यक्त की। बच्ची इनाया ने उपनिरीक्षक आकाश कुमार राय को राखी बांधी, जिसके बाद उन्हें उपहार स्वरूप चॉकलेट दी गई।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रांस एवं नगर एवं एसीपी श्रीमती उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में,बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक आकाश कुमार राय, उपनिरीक्षक नीरज लोहानी, हेड कांस्टेबल बिजेतर कुमार, कांस्टेबल चंदन कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं महिला आरक्षी अमृता सिंह।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें