ऑपरेशन प्रहार का घांसु वार 1 किलो 190 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के अभियान में विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विजयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 190 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला लंबे समय से गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचने का काम कर रही थी। आरोपी महिला के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला
जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त 2026 को थाना विजयनगर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर एवं लोकल इनपुट के जरिए सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजे की तस्करी के लिए क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और कब्रिस्तान के पास, विजयनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुड़िया बनाकर बेचती थी गांजा
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह गांजा खरीदकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करती थी और लोगों को बेचती थी। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उससे गांजा उपलब्ध कराने वाले लोगों के बारे में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि उसे माल देने वाले लोगों से वह व्यक्तिगत रूप से परिचित नहीं है।
आरोपी महिल की पहचान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान दीपान्शी उर्फ सुनीता पत्नी सौरभ, उम्र करीब 30 वर्ष, के रूप में हुई है। विजयनगर पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वह वर्तमान में विजयनगर क्षेत्र की एक सोसायटी में रह रही थी तथा उसका पूर्व पता भी गाजियाबाद का ही बताया गया है।
पहले से दर्ज हैं NDPS एक्ट के 3 मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार दीपान्शी उर्फ सुनीता के खिलाफ थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद में NDPS एक्ट से संबंधित तीन अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई की अहम सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने बरामद किया 1.190 किलो अवैध गांजा,कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 1 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई को दिया अंजाम
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसीपी श्रीमती उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती का संदेश दिया है।











