जयपुरिया स्कूल एटा में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने बढ़ाया उत्साह

जयपुरिया स्कूल एटा में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने बढ़ाया उत्साह

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, एटा में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विभव प्रकाश शर्मा एवं शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को उनके खेल जीवन और देश के लिए किए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. शुभम यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

प्रधानाचार्य विभव प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक फिटनेस को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। विद्यालय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करती हैं।

वार्षिक खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने बास्केटबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी, खो-खो, टेनिस, लंबी कूद समेत विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, कौशल, सहनशक्ति और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाने के साथ ही हार को भी सकारात्मक भावना से स्वीकार किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल पुरस्कार और ट्रॉफी हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में बेहतर चरित्र, सहयोग की भावना और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित करना है।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया