पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला ने थामा सपा का दामन, 2027 से पहले भाजपा को झटका
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रानीगंज की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है।
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके सपा में शामिल होने को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
रामशिरोमणि शुक्ला वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। विधायक रहने के बाद उन्होंने भाजपा का रुख किया और पार्टी में सक्रिय रहे।
अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक बार फिर राजनीतिक पाला बदला है और समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होकर नई सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं।
पूर्व विधायक के सपा में शामिल होने से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनके इस कदम का आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की राजनीति पर असर पड़ सकता है।











