चेकिंग के दौरान 2 वाहन चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद • नशे की पूर्ति के लिए वारदात को दिया था अंजाम

चेकिंग के दौरान 2 वाहन चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद • नशे की पूर्ति के लिए वारदात को दिया था अंजाम

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को थाना टीलामोड़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान कोयल एन्क्लेव बिजली घर चौराहे से दो आरोपियों शेखर पुत्र गोपाल, निवासी गगन विहार, चौपरा, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद तथा राहुल उर्फ लक्की पुत्र प्रवीन, निवासी गगन विहार, चौपरा, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में बताया कि यह थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से चोरी की गई थी,

जिसके संबंध में वहां मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर थाना टीलामोड़ में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नशे की पूर्ति के लिए चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी की बाइक बेचने की फिराक में निकलने के दौरान पुलिस चेकिंग में पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपी शेखर की उम्र करीब 19 वर्ष और राहुल उर्फ लक्की की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।
बरामदगी: चोरी की 01 मोटरसाइकिल।पुलिस टीम: थाना टीलामोड़ पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal