थाना फेस-3 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैच करने वाले 02अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 08 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की मोटरसाइकिल व 2,000 रुपये नकद बरामद।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28.08.2026 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैच करने वाले 02 अभियुक्त 1.हरेन्द्र सिंह पुत्र मनोज चौहान 2.रजनीश पुत्र पन्ना लाल सैनी को डम्पिंग ग्राउंड के पास, सर्विस रोड़ सेक्टर-71 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच किये हुए 08 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की मोटरसाइकिल व 2,000 रुपये नगद बरामद हुये है
अभियुक्त हरेन्द्र सिंह व रजनीश उपरोक्त चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकल अलग-अलग स्थानों से राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नैच करते है तथा राह चलते लोगो को मजबूरी बताकर सस्ते दामों में बेच देते है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण-1.हरेन्द्र सिंह पुत्र मनोज चौहान निवासी ग्राम संगीसा, जिला फर्रुखाबाद वर्तमान पता शिवा बिल्डर्स कॉलोनी, चार मूर्ति, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 21 वर्ष।
2.रजनीश पुत्र पन्ना लाल सैनी निवासी ग्राम खरिया बैन, थाना जलीफ नगर, जिला बदायूं उ0प्र0 वर्तमान पता बृजवासीपुरम कॉलोनी, चार मूर्ति, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1-08 मोबाइल फोन
2-01 चोरी की मोटरसाइकिल
3-2,000 रुपये नकद
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-1.मु0अ0सं0 367/2026 धारा 304(2)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, 2.मु0अ0सं0 355/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, 3.मु0अ0सं0 425/2026 थाना सेक्टर-58, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा ।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर











