पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा




पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रवेश एवं निकास मार्ग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी तथा समुचित बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












