कासगंज रोड पर घायल गाय का ‘द एनिमल केयर’ टीम ने किया रेस्क्यू, स्थानीय लोगों का भी मिला सहयोग
एटा (शीतलपुर ब्लॉक): जनपद एटा के कासगंज रोड स्थित मारहरा तिराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका एक पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पने लगी।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल गाय की जानकारी ‘द एनिमल केयर’ संस्था को दी, जिसके बाद संस्था की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार देकर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया और उसका इलाज शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व संस्था की संस्थापक नीरू यादव ने किया। उनके साथ अनुराग वशिष्ठ, डॉ. प्रशांत, सुनील चौहान, जीतू राजपूत सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू कार्य को अंजाम दिया।
रेस्क्यू के दौरान स्थानीय निवासी भी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायल गाय के लिए पानी, चारा और छांव की व्यवस्था की। संस्था के समर्पित प्रयासों के चलते अब गाय की हालत में सुधार है और उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने ‘द एनिमल केयर’ संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाएं हर जिले में होनी चाहिए, जो मूक पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर सेवा करें।
यह त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही पशु सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल बन गई है, जिससे यह सिद्ध होता है कि सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें स्वामी मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित को मिलेगा इनाम, जानिए किसने किया ऐलान












