स्वामी मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित को मिलेगा इनाम, जानिए किसने किया ऐलान
रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के बाद अब हमलावरों को सम्मानित करने का ऐलान
रायबरेली।पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शांभवी पीठाधीश्वर और शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने हमलावर युवकों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश में मायावती, मुलायम सिंह और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में बुधवार को हमला काफी सुर्खियों में है।
मौर्य को रायबरेली में युवक ने पीछे से आकर थप्पड़ मारा, जिससे लोग सन्न रह गये। स्वामी के समर्थकों ने तुरंत आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस मारपीट से इलाके में खलबली मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित द्विवेदी और उसके साथी शिवम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी बीच शंकाराचार्य परिषद के अध्यक्ष और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप का एक्स पर तीन पोस्ट चर्चा में आ गई है।

पोस्ट में उन्होंने रोहित द्विवेदी को 51000 रुपया नकद इनाम देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने लिखा है कि रामचरित मानस को फाड़ने वाले धर्म-द्रोही स्वामी प्रसाद मौर्य को किसी पराक्रमी नौजवान ने थप्पड़ दिया है। काली सेना ऐसे पराक्रमी को सम्मानित करेगी और 51 हजार रुपये का नगद इनाम देगी।
आगे लिखा कि धर्म-द्रोही की एक ही सजा। थप्पड़ का मजा थप्पड़ का मजा। दूसरे पोस्ट में लिखा है कि ऐसा काम कोई पराक्रमी ब्राह्मण ही कर सकता है। रोहित द्विवेदी पर गर्व है मुझे। जिस मां ने इस शेर को पैदा किया उसे सत सत नमन। आज चंद्रशेखर तिवारी आजाद की याद दिला दिया।
ये भी पढ़ें किसान परेशान, सुबह चार बजे से रात तक लाइन, फिर भी नहीं मिल रही खाद












