एटा में बाजरे के खेत में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
एटा, उत्तर प्रदेश। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में सोमवार को बाजरे के खेत में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
पूरा मामला एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के खेतों का है।











