सत्यवीर की मौत पर किसान यूनियन का प्रदर्शन तेज, CBI जांच की मांग पर अड़े परिजन और किसान
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। पुलिस पूछताछ के बाद घर लौटने पर हुई युवक सत्यवीर लोधी की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कुछ दिन पूर्व हुई इस मौत को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया किसान यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि सत्यवीर की मौत पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने मृतक के परिजनों और आक्रोशित किसानों के साथ मिलकर इस मामले की CBI जांच की मांग रखी।
धरना स्थल तक पदयात्रा करते हुए किसान यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी और समर्थक पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और परिजनों को न्याय मिले।
ये भी पढ़ें दैनिक चक्र की खबर का असर: नकली मावा बेचने वालों पर टूटी प्रशासनिक गाज़












