एमएससी एग्रीकल्चर (हार्टिकल्चर) में काजल सिंह कैथवास बनीं टॉपर, कॉलेज और जिले का बढ़ाया मान

एमएससी एग्रीकल्चर (हार्टिकल्चर) में काजल सिंह कैथवास बनीं टॉपर, कॉलेज और जिले का बढ़ाया मान

प्रतापगढ़ बाबू संत बक्स पीजी कॉलेज, सड़वा दुबान, साहबाजगंज, जनपद प्रतापगढ़ की होनहार छात्रा काजल सिंह कैथवास ने एमएससी एग्रीकल्चर (हार्टिकल्चर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी) में टॉप किया है।

काजल सिंह कैथवास, पुत्री धर्मेंद्र सिंह कैथवास (सपा नेता) ने 75.57% अंकों और OGPA 7.557 के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर न केवल अपने कॉलेज, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सेमिनार और थीसिस में भी उन्होंने शानदार ग्रेड पॉइंट (10 और 8.3) अर्जित किए।

काजल पांच बहनों में सबसे बड़ी हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी लगन बचपन से ही रही है। इससे पहले वह बीएससी एग्रीकल्चर में भी टॉपर रही हैं, जो उन्होंने बायोवेद कृषि महाविद्यालय, प्रयागराज से पूरी की थी।

काजल की इस सफलता पर उनके पिता धर्मेंद्र सिंह कैथवास और माता वंदना कैथवास बेहद खुश हैं। इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, डॉ. दीपक द्विवेदी, डॉ. आर.के. विश्वकर्मा, केदारनाथ सरोज, राजा राम सरोज, आदिल हमजा, शांति प्रकाश पटेल, संगम लाल मौर्य, वीरेंद्र कुमार गौतम, राजेश द्विवेदी, छेदीलाल गुप्ता (प्रधान) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें सत्यवीर की मौत पर किसान यूनियन का प्रदर्शन तेज, CBI जांच की मांग पर अड़े परिजन और किसान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें