तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदी बुजुर्ग की जान, मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदी बुजुर्ग कीमत जान, मौके पर ही दर्दनाक मौत

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान . एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फालर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रहे रनवीर पुत्र तुलसीराम को रौंद दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को परिजनों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान रनवीर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें एमएससी एग्रीकल्चर (हार्टिकल्चर) में काजल सिंह कैथवास बनीं टॉपर, कॉलेज और जिले का बढ़ाया मान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें