आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जनपद में रक्तदान, फल वितरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जनपद में रक्तदान, फल वितरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से ऐतिहासिक रहा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम,जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन में किया आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित,गाजियाबाद। दिनांक: 17.09.2026 ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर, फल वितरण तथा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एमएमजी चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूरे दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 346 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आम नागरिकों के साथ-साथ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जनपद में कुल 19 केंद्रों सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सालयों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दोपहर के समय माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जनपद के चिकित्सालयों में सैकड़ों लोगों को फल वितरित किए गए। फल वितरण के माध्यम से सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। शाम के समय सभी स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जो कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से ऐतिहासिक रहा।

जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान शिविरों का शुभारंभ जिला एमएमजी चिकित्सालय, गाजियाबाद में सांसद श्री अतुल गर्ग, राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर सीएमओ डॉ.सचिन चन्द्र वैश्य, सीएमएस डॉ.राकेश कुमार एवं नोडल अधिकारी डीएमओ श्री जी0के0मिश्रा की गरिमामयी उपस्थित रही।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोनी में लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोदीनगर में मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरादनगर में मुरादनगर विधायक श्री अजीत पाल त्यागी, डीएचसी 50 बेडेड डूडाहेड़ा में सदर विधायक श्री संजीव शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डासना में धौलाना विधायक श्री धर्मेश तोमर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भोजपुर में ब्लॉक प्रमुख भोजपुर श्रीमती सुचेता सिंह द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया तथा फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता करने की अपील की गई।*शाम 7 बजे विभिन्न स्थलों पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन* ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 7:00 बजे जनपद के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रति निधियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम मंदिरों, चौराहों, सरकारी कार्यालय, घाटों, चिकित्सालयों सहित अन्य विशेष स्थानों व योजनाओं से लाभान्वित लोगों के घरों में भी आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया गया।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लखपति दीदियों द्वारा दीयों की आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

सभी उपस्थित लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ के नेतृत्व में विकास भवन में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार