थाना जारचा पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से लगभग 05 लाख रुपये कीमत के चोरी की 17 समरसिबल मोटर, 21 पानी के पंखे, 20 आर्मेचर, 02 मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम तांबे का तार, 5 किलोग्राम नट-बोल्ट, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण (रेती, हथौड़ी व प्लास), 01 चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में घटना का संक्षिप्त विवरण-अभियुक्त ने दिनांक 28.02.2026 को सलारपुर कलां में खेत मे लगी पानी की 04 मोटर, दिनांक 16.08.2026 को दादूपुर खटाना से नलकूप से 7.5 HP बिजली की मोटर चोरी की थी, जिसके संबंध में क्रमशः मु0अ0सं0 41/2026 व मु0अ0सं0 141/2026 पंजीकृत किया गया था। चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 18.09.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त दिपांशु पुत्र मेघराज को सैंथली की मढैय्या तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे/ निशानदेही से लगभग 05 लाख रुपये कीमत के चोरी की 17 पानी की मोटर/समरसिबल, चोरी के 21 पानी के पंखे, चोरी के 20 आर्मेचर (एल्युमिनियम), चोरी 02 मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम मोटरों के अंदर का तांबे का तार, 05 किलोग्राम नट-बोल्ट, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण (01रेती, 01 हथौड़ी व 01 प्लास), 01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) तथा 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
अपराध करने का तरीका-अभियुक्त दिपांशु एक शातिर किस्म का चोर है, जो अपने साथी के साथ मिलकर दिन के समय गाँव व सुनसान स्थानों पर लगी ट्यूबवेल/ मोटरों की रेकी करते थे तथा रात्रि में रिंच व अन्य औजारों को प्रयोग कर चिह्नित किए गए खेतों में लगी पानी की मोटर/ समरसिबल, पानी के पंखे आदि सामान को खोलकर उन्हें ले जाते थे।
अभियुक्त चोरी की गई समरसिबल व पानी के पंखे को सुरक्षित स्थान पर एकत्रित करता था तथा मौका पाकर चोरी की गई पानी की मोटर अथवा उनके अंदर लगे एल्युमीनियम व अन्य धातु के पुर्जें तथा ताँबें के तार को निकालकर बेचकर अवैध धन अर्जित करता था। अभियुक्त अपने पास एक अवैध तमंचा व कारतूस भी रखता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-दिपांशु पुत्र मेघराज निवासी रोशनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता रेलवे रोड दादरी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष।पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1- मु0अ0सं0 041/2026 धारा 303(2)/117(2) बीएनएस, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।
2- मु0अ0सं0 141/2026 धारा 303(2)/117(2) बीएनएस, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।
3- मु0अ0सं0 163/2026 धारा 117(2)/117(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-1- चोरी की 17 पानी की मोटर/समरसिबल
2- चोरी के 21 पानी के पंखे
3- चोरी के 20 आर्मेचर (एल्युमिनियम)
4- चोरी 02 मोटर राउटर
5- 4.5 किलोग्राम मोटरों के अंदर का तांबे का तार
6- 05 किलोग्राम नट-बोल्
7- चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण (01रेती, 01 हथौड़ी व 01 प्लास)
8- 01 चोरी की मोटरसाइकिल रजि0नं0-UP16DL7838, चैचिस,नं0-MBLHAW125NHKC4534
9- 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












