प्रतापगढ़ सई नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF और गोताखोर तलाश में जुटे
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कटरा मेदनीगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी घाट पर शनिवार शाम सई नदी में नहाते समय डूबे 17 वर्षीय प्रियांशु यादव का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। धारूपुर गांव निवासी प्रियांशु के नदी में डूबने की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सदर नायब तहसीलदार, CO सदर, SHO सुनील कुमार यादव और मीरा भवन चौकी प्रभारी अंकित कुमार तिवारी टीम के साथ रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
SDRF की टीम के साथ बाहर से आए गोताखोर भी लगातार नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। सई नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है।
वहीं, बेल्हा देवी घाट पर भी SDRF टीम ने समय रहते दो युवकों को डूबने से बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
करौंदी घाट पर परिजन, ग्राम प्रधान सुनील यादव और ग्रामीण नदी किनारे डटे हुए हैं और प्रियांशु के मिलने की उम्मीद में रेस्क्यू अभियान पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें गणपति महोत्सव के सातवें दिन हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा












