नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 3’, 150 से अधिक युवा हुए शामिल,‘UP Decade’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर हुआ सार्थक संवाद

नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 3’, 150 से अधिक युवा हुए शामिल,‘UP Decade’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर हुआ सार्थक संवाद

 संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा, 20 सितंबर 2026:‘फ्रेंड्स ऑफ यूपी’ द्वारा रविवार को नोएडा में आयोजित ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 3’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 150 से अधिक युवा स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।‘यूपी डायलॉग’ का उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान हुए परिवर्तन, विकास कार्यों और नए अवसरों से जोड़ना तथा विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ‘UP Decade’ के तहत राज्य की विकास यात्रा, नीति-निर्माण और बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर लेखक और राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कहा कि, पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश ने जिस गति से विकास और सुशासन का मॉडल स्थापित किया है, वह आज पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और निवेश के क्षेत्र में हुए बदलावों ने प्रदेश की पहचान को पूरी तरह बदल दिया है

वक्ता एडवोकेट सीमा कुशवाहा ने कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और भागीदारी को लेकर जो ठोस कदम उठाए गए हैं, वे सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी इस बदलाव की सबसे बड़ी सहभागी है।वक्ता वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत मजूमदार ने कहा, “उत्तर प्रदेश का बदलता नैरेटिव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर महसूस किया जा सकता है। मीडिया और समाज दोनों के लिए यह समझना आवश्यक है कि यह परिवर्तन किस प्रकार एक नई सोच और नई दिशा का प्रतिनिधित्व करता है।

कार्यक्रम को दो भागों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में आमंत्रित वक्ताओं के साथ संवाद हुआ, जबकि दूसरे सत्र में युवाओं के साथ प्रश्नोत्तर और खुला संवाद आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपने विचार और प्रश्न साझा किए।कार्यक्रम का समापन युवाओं के उत्साह और सकारात्मक सहभागिता के साथ हुआ।कवरेज: कैमरामैन,अमित सूर्यवंशी एनसीआर के साथ समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर यूपी।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार