सुन्ना नहर में कूदी अज्ञात महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर; अस्पताल में मौत।

सुन्ना नहर में कूदी अज्ञात महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर; अस्पताल में मौत।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुन्ना नहर में एक अज्ञात महिला के कूदने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पिलुआ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की तत्परता से महिला को नहर से बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। हालांकि, रेस्क्यू के बाद काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसके नाम-पते की तत्काल जानकारी हो सके।

पुलिस ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला का परीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पहचान होने के बाद महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें