सिद्धार्थनगर: ग्राम कोदई जोत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

ग्राम कोदई जोत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

संवाददाता ओमप्रकाश पाण्डेय: सिद्धार्थ नगर: थाना तिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम कोदई जोत में गंगापुर पोस्ट के पास बनी लगभग 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने के साथ ही मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।सिद्धार्थनगर: ग्राम कोदई जोत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, लेकिन जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है। कीचड़ और फिसलन से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक इस समस्या की आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन वे जल्द ही लोक निर्माण विभाग (PWD) को मामले से अवगत कराते हुए समाधान की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था और सड़क की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में आने-जाने में दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें एटा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, एक की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें