दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी हनीफ गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी हनीफ गिरफ्तार, थाना अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसंख्या 194/25, धारा 64(1), 352, 351(3), 115(2) बीएनएस व 3(2) (va) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी हनीफ (42) पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जिनावली थाना अवागढ़, को पुलिस ने 09 अगस्त 2025 को करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई थाना स्तर से की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक श्री विजय सिंह

2. हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह

3. हेड कांस्टेबल रामतेज सिंह

ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर: ग्राम कोदई जोत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें