प्रधानमंत्री आवास पर लोनी की बेटी नैन्सी आनंद ने बाँधी राखी

प्रधानमंत्री आवास पर लोनी की बेटी नैन्सी आनंद ने बाँधी राखी

ग़ाज़ियाबाद। लोनी की होनहार बेटी नैन्सी आनंद ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के विशेष आमंत्रण पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आवास पर जाकर राखी बाँधी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नैन्सी से दिल खोलकर बातचीत की और उसे देश का एक अच्छा नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया।

लोनी तहसील के विकास नगर निवासी और पेशे से अधिवक्ता विनोद आनंद की पुत्री नैन्सी, दिल्ली के अर्वाचीन स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले निमंत्रण के बाद नैन्सी ने रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री आवास पहुँचकर यह विशेष क्षण अपने परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का कारण बनाया। परिवारजनों ने इस सम्मानजनक अवसर पर खुशी और गर्व का इज़हार किया।

ये भी पढ़ें दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी हनीफ गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें