जन्माष्टमी पर DGP का सख्त निर्देश: बिना चंदा और कटौती के सादगी से मनाएं पर्व
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ। आगामी जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने सभी जिलों के थानों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जन्माष्टमी आयोजन के लिए किसी भी व्यक्ति से जबरन चंदा नहीं लिया जाएगा और न ही पुलिस कर्मियों के वेतन से किसी प्रकार की जबरन कटौती की जाएगी।
DGP ने कहा कि पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए, लेकिन इसमें सादगी और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। मंच पर किसी भी तरह का असौभनीय नृत्य या अशोभनीय गतिविधियां सख्त वर्जित होंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और आयोजन समितियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रमों का संचालन कराएं।
पुलिस महानिदेशक ने बल दिया कि जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करते हुए, सभी कार्यक्रम शालीनता और अनुशासन के साथ संपन्न हों, जिससे प्रदेश में सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहे।
ये भी पढ़ें प्रधानमंत्री आवास पर लोनी की बेटी नैन्सी आनंद ने बाँधी राखी












