वाराणसी में आत्मविश्वेश्वर मंदिर में आग, 9 श्रद्धालु झुलसे
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में रविवार को आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आरती के समय रुई से बनी झांकी में अचानक आग लग गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। हादसे में 9 श्रद्धालु झुलस गए, जिनमें से आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंदिर को अमरनाथ मंदिर के रूप में सजाया गया था और झांकी पूरी तरह रुई से तैयार की गई थी। जैसे ही आरती शुरू हुई, रुई में आग लग गई और तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पाया।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें जन्माष्टमी पर DGP का सख्त निर्देश: बिना चंदा और कटौती के सादगी से मनाएं पर्व












