जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-01 का किया स्थलीय निरीक्षण, सेक्टर वासियों की समस्याओं का लिया,जायजा,RWA,पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से किया संवाद

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-01 का किया स्थलीय निरीक्षण, सेक्टर वासियों की समस्याओं का लिया,जायजा,RWA,पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से किया संवाद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से संवाद कर समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,गौतमबुद्धनगर, 22 सितंबर, 2026 जिलाधिकारी ने आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-01 का स्थलीय निरीक्षण कर सेक्टर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।

RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों द्वारा सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का न होना, सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गड्ढे, जलापूर्ति से संबंधित समस्याएं, ई-ब्लॉक की खराब ट्यूबवेल तथा सी-ब्लॉक पार्क की बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने मौके पर संबंधित समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएउन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सेक्टरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने सीवर एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के दौरान सीवर एवं वाटर सप्लाई की लाइनें आपस में कनेक्ट न हों, यह सुनिश्चित किया जाए

जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित न हो। साथ ही, उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को नियमित रूप से ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ड्रेनेज बॉक्स के आसपास अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल एवं लाइटिंग से संबंधित कार्यों को कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य सुनिश्चित करने को कहा।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सेक्टर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा लूज वायर एवं खुले तारों को यथाशीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जिससे सेक्टरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पार्कों की साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर बीटा-01 के पार्क में पीलखन, बरगद एवं पीपल के पौधों का रोपण भी किया।

उन्होंने सेक्टरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर लाल, एसएम ग्रेटर नोएडा चेतराम सिंह, संबंधित अधिकारीगण, RWA पदाधिकारी एवं सेक्टरवासी उपस्थित रहे।, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार