थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा 03 माह की बच्ची को अल्पसमय में सकुशल बरामद करते हुए अपहरण करने वाले 1 अभियुक्त 2 अभियुक्ता गिरफ्तार।

थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा 03 माह की बच्ची को अल्पसमय में सकुशल बरामद करते हुए अपहरण करने वाले 1 अभियुक्त 2 अभियुक्ता गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधी पर अंकुश,घटना का संक्षिप्त विवरण/ कार्यवाही का विवरण-दिनांक 21.09.2026 को थाना सेक्टर-63 पर वादी द्वारा उनकी तीन माह की पुत्री को दो महिलाओं व एक पुरुष नाम-पता अज्ञात द्वारा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा तत्काल बच्ची की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित की गईं।

दिनांक 22.09.2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए 03 माह की बच्ची का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तों (01 पुरुष व 02 महिला) 1. अभय कुमार पुत्र महेन्द्र, 2. काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार, 3. मनीषा पत्नी राहुल को कनावनी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 माह की बच्ची को सकुशल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1-अभय कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गांव महथी, थाना उजियापुर, समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान पता गांव हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 36 वर्ष।*2-* काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार निवासी गांव महथी, थाना उजियापुर, समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान पता गांव हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।*3-* मनीषा पत्नी राहुल निवासी गांव समसीपुर, थाना पचवाड़ा, बेगुसराय (बिहार) वर्तमान पता गांव हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष।पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 426/2026 धारा 137(2),61(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal