गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ समस्त कमिश्नररेट में चलाया,ऑपरेशन सवेरा: बुजुर्गों और नई पीढ़ी के बीच जुड़ा संवाद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद, पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत,उत्तर प्रदेश में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत 16.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं और बीट पुलिस द्वारा प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार आज गाजियाबाददिनांक 22 सितंबर 2026 पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत दुहाई स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में “ब्रिजिंग जेनरेशन्स” सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन और सिल्वर बेल्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में “प्रोजेक्ट कर्तव्य” के अंतर्गत हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद बढ़ाना, पीढ़ीगत दूरी कम करना तथा सामाजिक संबंधों को मजबूत करना था। सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके जीवन अनुभव सुने और उन्हें समय व स्नेह प्रदान किया। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्री अमित सक्सेना के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक सेल एवं थाना मधुबन बापूधाम के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। , उत्तर प्रदेश में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत 16.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं और बीट पुलिस द्वारा प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार उनके घर जाकर हालचाल लिया जाता है।पंजीकरण के लिए: 112 पर संपर्क करें, SrCitizenReg पोर्टल/मोबाइल एप का उपयोग करें या वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ हेल्पलाइन +91 96433 03628 पर संपर्क किया जा सकता है।












