थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा, ₹16 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और ₹1,09,650 नकदी बरामद

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा, ₹16 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और ₹1,09,650 नकदी बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को सेक्टर-47/48 से पुलिस संरक्षण में लिया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से करीब ₹16 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और ₹1,09,650 नकद बरामद किए गए।यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह के निर्देशन में मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। चोरी के संबंध में 20 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज हुआ था।बरामद सामान में हार, कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, झुमके, पाजेब सहित अन्य आभूषण और नकदी शामिल है। मामले में मु0अ0सं0 463/2026, धारा 305(a), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।स्रोत: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal