मुरादनगर पुलिस ने चोरी करने वाले 5 आरोपियों को दबोचा,ट्यूबवेलों से स्टार्टर, केबल, कटआउट आदि उपकरण चोरी करते थे,
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने का कार्य बहखुबी किया जा रहा है।एसीपी मसूरी क्षेत्र श्री सुनील कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में 21 सितंबर 2026। थाना मुरादनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से 02 प्लास, 01 बड़ा कटर, 01 छोटा कटर, आरी का ब्लेड, 01 पेचकस और 02 बोरियों में कटा हुआ करीब 9 किलो 500 ग्राम बिजली का तार बरामद हुआ। थाना मुरादनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त को ट्यूबवेलों से स्टार्टर, केबल, कटआउट आदि उपकरण चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सलमान, जुबैर, फारुख, गफुरान और फिरोज उर्फ चूरे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से चोरी करने की बात बताई।थाना मुरादनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से फिरोज उर्फ चूरे के खिलाफ चोरी के 4 अन्य मुकदमे भी थाना मुरादनगर में दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












