राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए तृतीय चयन सूची जारी, 25 सितम्बर तक प्रवेश का अंतिम अवसर
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद।दिनांक: 22. 09. 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एन०सी०वी०टी० / एस०सी०वी०टी० पाठ्यक्रम तथा टाटा टैक्नोलॉजी लि० के सहयोग से संचालित 01 एंव 02 वर्षीय व्यवसायों के अन्तर्गत प्रशिक्षण सत्र 2026 के अन्तर्गत प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा तृतीय चयन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश प्राप्त करने की अन्तिम तिथि अवकाश सहित दिंनाकः 25-09-2026 है।
अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल परिषद की वेबसाईट www.scvtup.in से प्राप्त कर, चयन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल सकते हैं।
प्रवेश हेतु अभ्यर्थी अंतिम तिथि दिनाकः 25-09-2026 तक अपने समस्त मूल प्रमाण पन्न, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, चार फोटो तथा समस्त प्रमाण पन्नों की छायाप्रति सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादनगर एंव संस्थान की महिला शाखा सैक्टर-5, राजनगर, गाजियाबाद तथा राजकीय आई०टी०आई० लोनी (सबलू गढी लोनी) में प्रस्तुत कर सकते हैं












