मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय श्री अन्न महोत्सव एवं मिलेट्स मेला /मिलेट रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में किया गया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर





प्रथम पुरस्कार के रूप में कु. नाशरा, छात्रा, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज को रूपये 7,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गाजियाबाद।दिनांक: 22/09/2026 उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में जनपद स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स महोत्सव/मेला एवं मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे कृषकों के पंजीकरण के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र में उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम एवं महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्री अन्न के उत्पादन, प्रसंस्करण, पोषण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए संचालित कार्यक्रमों तथा कृषकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार योजना/एनएफएसएम (न्यूट्रीसीरियल) के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने श्री अन्न की खेती को प्रोत्साहित करने तथा कृषकों को उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
इसके बाद भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम, मेरठ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० आर बी यादव, द्वारा “मिलेट्स का पोषण एवं महत्व” तथा “मिलेट्स का स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर कृषकों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिकों ने श्री अन्न के पोषण संबंधी महत्व तथा दैनिक आहार में इनके उपयोग के संबंध में जागरूक किया। डॉ० नीलम त्यागी, प्रगतिशील कृषक/उद्यमी द्वारा मिलेट्स के उपयोग एवं मिलेट्स से तैयार विभिन्न उत्पादों की जानकारी साझा की गई।
उन्होंने मिलेट्स के मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने तथा इनके माध्यम से स्वरोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने के संबंध में अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट रेसिपी एवं उपभोक्ता जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिलेट्स से तैयार विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रतियोगिता कराई गई।
श्रीमती पल्लवी उपाध्याय द्वारा रेसिपी प्रतियोगिता से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों द्वारा श्री अन्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट व्यंजन तैयार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रथम पुरस्कार के रूप में कु. नाशरा, छात्रा, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, चंद्रपुरी, गाजियाबाद को रूपये 7,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार श्रीमती कुसुमलता, अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह, ग्राम भीकनपुर को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की ग
तृतीय पुरस्कार मिलेट्स फॉर हेल्थ, नोएडा (शैफ) को ₹2,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कु. अलिशवा, कु. एकता, कु. सानिया एवं कु. जुविया, छात्राओं, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, चंद्रपुरी, गाजियाबाद को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक को ₹1,000 की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर मिलेट्स से तैयार विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित लोगों को श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल करने तथा इसके विभिन्न उपयोगों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य सत्र में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अध्यक्षीय संबोधन किया गया
उन्होंने श्री अन्न के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने, कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा कृषि में विविधीकरण को अपनाने पर जोर दिया तथा 20 कृषकों को सरसों के मिनीकिट का वितरण किया एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषकों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
पशुपालन विभाग की योजनाओं के संबंध में डॉ. एस.पी. पाण्डे, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। उद्यान विभाग की योजनाओं के संबंध में श्रीमती अनीता सिंह, उद्यान विभाग की योजनाओं के संबंध में कृषकों को जानकारी प्रदान की गई।
इसके पश्चात फसल बीमा योजना के संबंध में श्री बदरराम, अग्रणी जिला प्रबंधक (केनरा बैंक) द्वारा कृषकों को योजना की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग की योजनाओं के संबंध में श्री अमित त्यागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा जानकारी प्रदान की गई। तकनीकी सत्र के दौरान कृषक संवाद एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इसमें प्रगतिशील कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों के बीच संवाद हुआ। कृषकों द्वारा कृषि एवं संबद्ध विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार सिंह द्वारा कृषकों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने, पराली न जलाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई।
इसके उपरांत फार्मर्स फॉर फर्टिलाइजर सेल योजना (एफएफएस) के संबंध में श्री अमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, सहकारिता एवं बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों द्वारा कृषकों को विभिन्न योजनाओं, कृषि निवेश, फसल बीमा तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने पात्र कृषकों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्री अन्न के उत्पादन, पोषण, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन एवं उपभोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा किसानों को मिलेट्स आधारित कृषि एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में जिला कृषि अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय, सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कृषकों, महिला उद्यमियों, विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।












