थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा 02 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू बरामद ।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,दिनांक 21.09.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण 1 अमन कुमार उर्फ दया पुत्र पवन कुमार निवासी छिजारसी थाना सै0-63 नोएडा मूलनिवासी पकरीवर्मा जिला- नवादा, बिहार 2- निशान्त उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी छिजारसी थाना सैक्टर 63 नोएडा मूलनिवासी ग्राम बरसिया थाना बडौत कोतवाली जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू बरामद हुए। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना खोडा पर सुसंगत धारा 317 (2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्ययाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनों गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली एनसीआर से मौका पाकर वाहन चोरी कर लेते हैं। यह मोटर साइकिल हमने दिल्ली गाजीपुर क्षेत्र से चोरी की थी जिसको आज हम बेचने के उद्देश्य से खोडा में जा रहे थे कि पुलिस चेकिंग में पकडे गये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-1- अमन कुमार उर्फ दया पुत्र पवन कुमार निवासी छिजारसी थाना सै0-63 नोएडा मूलनिवासी पकरीवर्मा जिला नवादा बिहार उम्र करीब 20 वर्ष ।
2- निशान्त उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गली नं0-1 इण्डियन ओवरसीज बैंक के पास छिजारसी थाना सैक्टर 63 नोएडा मूलनिवासी ग्राम बरसिया थाना बडौत कोतवाली जिला बागपत उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू बरामद । गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः –
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध उक्त सम्बन्ध में थाना खोडा पर 01 अभियोग पंजीकृत है एवं दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमः थाना खोडा पुलिस टीम।












