30 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार, अलीगंज तहसील में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

30 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार, अलीगंज तहसील में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

संवाददाता योगेन्द्र सिंह 

आदेश कराने के एवज में मांगी थी घूस, तहसील परिसर में मचा हड़कंप

अलीगंज/एटा। एटा की अलीगंज तहसील में मंगलवार को एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम के पेशकार अनुप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी पेशकार को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि एक मामले में आदेश कराने के एवज में पेशकार द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को रिश्वत लेते पकड़ा, तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक हुई कार्रवाई को देखने के लिए तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

कार्रवाई के बाद तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खलबली मची रही। मामले में एंटी करप्शन टीम की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal