बकरियों के सब्जियां खाने को लेकर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप

बकरियों के सब्जियां खाने को लेकर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित तख्त का पुरवा में बकरियों के सब्जियां खाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

तख्त का पुरवा निवासी आरती केसरवानी पत्नी ओमप्रकाश केसरवानी के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम कुछ लोगों की बकरियां उनके घर के सामने लगी सब्जियां खाने लगी थीं। आरोप है कि आरती की सास ने बकरियों को डांटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद बकरियों के मालिक पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।

आरती का आरोप है कि संतलाल पुत्र कानपुरी, शिवमूरत पुत्र रामदेव, सियालाल पुत्र रामदेव और कल्लू पुत्र शिवपूजन समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए और आरती, उसकी देवरानी तथा एक पुरुष के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है।

मारपीट में घायल एक महिला को उपचार के लिए प्रतापगढ़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक वंदना वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं की जाती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार