मथुरा जंक्शन पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
रिपोर्ट: जय भगवान बघेल
मथुरा, उत्तर प्रदेश।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक मथुरा जंक्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 के पास स्थित पार्क में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र यदुवीर, निवासी अमर कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा, थाना हाईवे, जनपद मथुरा, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन में दर्ज दो मामलों का अनावरण हुआ है।
अनावरण किए गए अभियोग:
- मु0अ0सं0 250/26, धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन।
- मु0अ0सं0 289/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग एवं गश्त जारी है।












