यमुना एक्सप्रेसवे के मथुरा टोल प्लाजा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
295 सड़क उपयोगकर्ताओं एवं यात्रियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
मथुरा, 24 सितंबर 2026: यमुना एक्सप्रेसवे के मथुरा टोल प्लाजा पर Jaypee Infratech Ltd. द्वारा श्रम विभाग, मथुरा, भास्कर हॉस्पिटल, मथुरा, तथा ईएसआईसी, मथुरा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं, यात्रियों एवं आमजन को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता की सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर का उद्घाटन श्री चंद्र भूषण प्रताप, एसडीएम मांट; श्री राज कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त, मथुरा; श्री संदीप सिंह, सीओ ट्रैफिक पुलिस, वृंदावन-मथुरा; श्री आनंद बृजराज सिंह, जीएम (O&M–YEP); श्री भरत सिंह राठौड़, एजीएम–टोल तथा डॉ. मयंक, भास्कर हॉस्पिटल द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं एवं यात्रियों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, CBC, LFT, KFT, ECG, Lipid Profile, HbA1c, ECR तथा मलेरिया/टाइफाइड सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 295 यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जांच रिपोर्ट संबंधित लोगों के साथ WhatsApp के माध्यम से भी साझा की जाएगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य संबंधी परिणामों को आसानी से प्राप्त कर सकें और आवश्यकता अनुसार आगे चिकित्सकीय परामर्श ले सकें।
आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की जानकारी भी साझा की गई
शिविर के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को यमुना एक्सप्रेसवे के Km 110 (राया इंटरचेंज) के निकट भास्कर हॉस्पिटल, मथुरा की ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सड़क उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार प्राप्त करने में सहायता करना है।
शिविर में भास्कर हॉस्पिटल से डॉ. मयंक (जनरल फिजिशियन), डॉ. पवन (गैस्ट्रो), डॉ. अंकित (ऑर्थोपेडिक्स), ईएसआईसी मथुरा से डॉ. अभिनव शर्मा तथा सीएचसी मांट से डॉ. अजय कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के सफल आयोजन में यमुना एक्सप्रेसवे से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ टोल चौकी इंचार्ज भुवनेश दीक्षित, मांट टोल प्लाजा मैनेजर देवेंद्र सिंह वीरगोता, सतीश चाहर, मनीष गोतम, भरत यादव एवं सुनील यादव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया
Jaypee Infratech Ltd. द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सड़क उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल के माध्यम से सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को न केवल समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया, बल्कि उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।
कंपनी द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित से जुड़ी ऐसी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जाते रहेंगे।












