DMC में डॉक्टरों को 250 सर्जरी का टारगेट देने का आरोप, जागृति सेना ने जांच की मांग की

DMC में डॉक्टरों को 250 सर्जरी का टारगेट देने का आरोप, जागृति सेना ने जांच की मांग की

लुधियाना, पंजाब।
संवाददाता: सर्वेश राय

DMC अस्पताल के सेक्रेटरी द्वारा डॉक्टरों को दो महीने में 250 सर्जरी करने का कथित टारगेट दिए जाने से संबंधित एक वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जागृति सेना ने इस मामले को लेकर चिंता जताते हुए पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जागृति सेना के अनुसार, संगठन ने इससे पहले मामले को लेकर सिविल सर्जन लुधियाना, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा चेयरमैन पंजाब मेडिकल काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में अस्पताल का मेडिकल ऑडिट करवाने और यह जांच करने की मांग की गई थी कि कथित सर्जरी टारगेट की व्यवस्था कब से चल रही है।

संगठन का आरोप है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जागृति सेना ने मामले को पंजाब सरकार के उच्च स्तर तक पहुंचाते हुए जीए-2 टू डीसी सुश्री शिखा गोयल के माध्यम से प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेटरी, पंजाब को शिकायत भेजी है।

जागृति सेना ने अपनी शिकायत में मांग की है कि कथित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही पहले शिकायत प्राप्त करने वाले अधिकारियों की भूमिका और उनके द्वारा की गई कार्रवाई की भी जांच हो। संगठन ने DMC अस्पताल का पिछले पांच वर्षों का मेडिकल ऑडिट कराने की मांग की है।

जागृति सेना के मुताबिक ऑडिट में यह भी जांच की जानी चाहिए कि अस्पताल में मरीजों की सर्जरी चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर की गई या किसी प्रकार के लक्ष्य अथवा दबाव की व्यवस्था मौजूद थी। यदि जांच में किसी व्यक्ति या अधिकारी की जिम्मेदारी अथवा नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जागृति सेना अध्यक्ष प्रवीण डांग ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी डॉक्टर या अस्पताल को बदनाम करना नहीं, बल्कि मरीजों के अधिकारों और चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस अवसर पर भूपिंदर बंगा, सिमरनजीत सिंह शेरी, अशोक अरोड़ा, सतपाल शर्मा, अश्वनी गुप्ता, संजीव वर्मा और योगेश धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नोट: सर्जरी के कथित टारगेट और अन्य आरोप जागृति सेना की शिकायत/दावों पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार