श्योराई गांव में बोरवेल से मगरमच्छ बरामद, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के श्योराई गांव के अगरपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बकरी निकालने पहुंचे ग्रामीणों को बोरवेल में मगरमच्छ बैठा मिला। ग्रामीणों ने साहस और संयम का परिचय देते हुए बोरवेल में उतरकर मगरमच्छ को काबू में किया और काली नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
घटना के अनुसार, गांव के कुछ लोग बकरी निकालने बोरवेल पहुंचे थे, तभी पहले से मौजूद मगरमच्छ ने उन पर झपटने की कोशिश की। खतरे को भांपते हुए युवकों ने तुरंत कार्रवाई की और मगरमच्छ को बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और स्थानीय लोग ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें एटा: कोड़रा मोड़ के पास करंट लगने से युवक की मौत













