कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका की रील वायरल, बीएसए ने मांगा जवाब

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका की रील वायरल, बीएसए ने मांगा जवाब

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत बांदा: जसपुरा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका का सोशल मीडिया पर वीडियो रील वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका पिछले कई माह से विद्यालय परिसर में ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थीं।

वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शिक्षिका से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं और बच्चों की पढ़ाई पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी शिक्षकों को विद्यालय समय में अनुशासन और कार्यसंहिता का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें श्योराई गांव में बोरवेल से मगरमच्छ बरामद, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें