पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटा, हालत गंभीर

  • पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटा, हालत गंभीर
  • अमेठी में वैवाहिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत  अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मैगलगंज में वैवाहिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी के 14 वर्ष बाद भी पहली पत्नी से संतान न होने पर अंसार अहमद ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी नाजनीन (मायका हारीमऊ) लंबे समय से पति पर पहली पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी।

रविवार को पत्नियों के बीच विवाद बढ़ने पर नाजनीन ने खौफनाक कदम उठाते हुए धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। यही नहीं, उसने पति के पूरे शरीर पर भी हमला किया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अंसार अहमद को पहले जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने नाजनीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका की रील वायरल, बीएसए ने मांगा जवाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें