मारपीट में घायल महिला की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार बकरी भगाने के विवाद में लाठी-डंडों से हुआ था हमला, इलाज के दौरान लखनऊ में तोड़ा दम

मारपीट में घायल महिला की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार बकरी भगाने के विवाद में लाठी-डंडों से हुआ था हमला, इलाज के दौरान लखनऊ में तोड़ा दम

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज। थाना क्षेत्र के तख्त का पुरवा निवासी रीना उर्फ आरती केसरवानी की शनिवार शाम लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 22 सितंबर को बकरी भगाने के विवाद में पड़ोस के लोगों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसका लखनऊ में इलाज करा रहे थे।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के पास एक रिश्तेदारी से तीन आरोपियों—सियालाल, शिवमूरत और कल्लू उर्फ अर्जुन—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें