प्रतापगढ़ महुली वृद्धाश्रम में वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र और फल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। वृद्धजन दिवस के अवसर पर महुली स्थित वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को वस्त्र और फल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
समारोह में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अतिथियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।











