गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक वेस्ट एकत्र कर दिया स्वच्छता का संदेश

गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक वेस्ट एकत्र कर दिया स्वच्छता का संदेश

कौशाम्बी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट पर लक्ष्य संस्था (Lakshya – A Society for Social and Environmental Development) के सदस्यों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाटों पर फैले प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित कर सफाई की गई। साथ ही, घाट परिसर में स्थित मंदिरों के प्रांगण से भी प्लास्टिक कचरा एकत्र कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना रहा।

डॉ. सुमंत शेखर, CEO, लक्ष्य संस्था ने प्लास्टिक वेस्ट के दुष्प्रभावों पर जोर देते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण, जलस्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए गंभीर चुनौती है। इसके उचित संग्रहण एवं निस्तारण के साथ ही प्लास्टिक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग और कचरे को खुले में न फेंकने के प्रति जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है।

प्रेम शर्मा, प्रोजेक्ट हेड ऑफ ऑपरेशंस, लक्ष्य संस्था ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी नियमित जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

रोशन मिश्र, टीम लीडर के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित किया तथा घाटों और मंदिर परिसर से प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया। उन्होंने स्वच्छता के इस प्रयास में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

लक्ष्य संस्था का यह प्रयास महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने और स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

ये भी पढ़ें हीरागंज में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, श्रद्धा से किया नमन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें